सांसद संजय भाटिया ने पानीपत मीडिया कर्मियों पर बरसाए फूल।
– पूरी उम्र पानीपत की मीडिया का रहूंगा ऋणी : सांसद संजय
– शोभायात्रा में मीडिया के द्वारा किया गया कार्य को बताऊंगा संसद भवन में : संजय भाटिया
– श्री राम शोभायात्रा आयोजन समिति ने श्री राम शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए सबका धन्यवाद किया
BOL PANIPAT : करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने आज श्री राम शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा आयोजित नगर की मीडिया संस्थानों एवं पानीपत नगर के पत्रकारों के सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि पानीपत का इतिहास बड़ा स्वर्णिम है लेकिन राम शोभा यात्रा भी एक ऐतिहासिक हुई इसको भी इतिहास हमेशा याद रखेगा पानीपत के लोगों ने बड़ी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ इस विशाल शोभा यात्रा को विराट शोभायात्रा के रूप में बदल दिया यह सब पानीपत के मीडिया संस्थानों के सहयोग से ही संभव हुआ है

सांसद ने कहा की पानीपत की राम शोभा यात्रा का ऐतिहासिक महत्व रहेगा आने वाले समय में और इस इतिहास को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाएगा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मैं पूरी उम्र पानीपत नगर मीडिया का ऋणी रहूंगा जिन्होंने शोभायात्रा में सभी चीजों से ऊपर उठकर पूरे वातावरण को राममय बनाने के लिए अपनी कलम की पूरी ताकत लगा दी .यदि मुझे मौका मिला तो मैं संसद भवन में भी पानीपत की मीडिया का शोभायात्रा में किए गए कार्य का देश के आगे बताऊंगा की किस प्रकार पानीपत की मीडिया ने इस शोभा यात्रा को लगातार 10 दिन तक लोगो तक पहुँचाया।

सांसद ने कहा पानीपत के लोग बहुत ही सच्चे और निष्ठावान एवं कर्तव्य एवं धार्मिक हैं एवं पानीपत नगर की मीडिया भी बहुत सकारात्मक सोच की है ।उनकी भावना बहुत ऊंची होती है इसलिए यहां पर ऊंचे ही कार्यक्रम होते हैं मेरा व्यक्तिगत अनुभव शोभायात्रा को हम याद रखेंगे । राम शोभा यात्रा के हर पल हम सब के लिए अविस्मरणीय है।
आज श्री राम शोभा यात्रा आयोजन समिति की ओर से नगर प्रशासन का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन में सभी नगर की मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।श्री राम शोभा यात्रा आयोजन समिति की ओर से सभी को दुशाला, पटका, देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति से कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, वेद पाराशर ने सभी नगर की मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों एवं धार्मिक सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विशाल शोभायात्रा को विराट रूप देने के लिए नगर की सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग वंदनीय है और अनुकरणीय हैं यह नगर का एक पहला कार्यक्रम था जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने खुले मन से भाग लिया । यह किसी एक पार्टी का कार्यक्रम नहीं था अपितु यह पूरे समाज का 36 बिरादरी का कार्यक्रम था। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया एवं डीसी पानीपत व सांसद संजय भाटिया , उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, आयोजन समिति सदस्य कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा व वेद पराशर ने पानीपत नगर की मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों के ऊपर पुष्प वर्षा करी एवं उनकी सीट पर ही उनका अभिनंदन भी किया ।
इस अवसर पर पानीपत नगर के डी.सी. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि पानीपत की मीडिया संस्थानों जिसके कारण यह कार्यक्रम संपन्न हो सका हमें भी नहीं पता था कि यह कार्यक्रम इस दिशा में चल जाएगा। पानीपत जैसा मीडिया मैंने कभी भी नहीं देखी . पानीपत के लोग बड़े ही धार्मिक भावनाओं वाले हैं।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही यह कार्य सब संपन्न हो पाया है हमने भी ऐसी कल्पना नहीं की थी कि यह इतना विराट रूप ले लेगा।
एक भी दुर्घटना इस कार्यक्रम में नहीं हुई ।यह राम की कृपा नहीं तो क्या है ।राम की कृपा से ही यह सब संभव हो पाया है। वही यह सब करवा रहे थे और वही कर रहे थे ऐसा हम सबको हृदय से आभार है ।
इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने कहा की संस्थाओं के सहयोग से शोभायात्रा की शोभा बनी है। नगर प्रशासन एवं सभी धार्मिक सामाजिक व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थाओं एवं नगर की मीडिया संस्थानों के सहयोग से बिना 36 बिरादरी के सहयोग के बिना सभी राजनीतिक दलों के सहयोग के यह काम संभव नहीं हो सकता था। ऐसा मेरा मानना है। सभी सामाजिक धार्मिक और व्यावसायिक और शैक्षणिक और साथ ही नगर की मीडिया का भी आभार व्यक्त करता हूं सांसद संजय भाटिया ने कहा की पानीपत का नाम इतिहास के पन्नों पर लिखा हुआ था लेकिन अब इस राम शोभा यात्रा के कारण वर्षों तक भी पानीपत का नाम और भी इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा यह यात्रा रिकॉर्ड तोड़ रही यदि इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ सकता है तो वह पानीपत के लोग ही दोबारा कैसे रिकॉर्ड को और भी ज्यादा बनाने का मादा रखते हैं पानीपत के लोगों एवं नगर की मीडिया का बहुत-बहुत आभार और कोटि-कोटि वंदन करता हूं।
और लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए ।
सांसद संजय भाटिया एवम जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने नगर प्रबुद्ध मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों के पास खुद जाकर उनका अभिनंदन किया और दुशाला उड़ा और कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर वेद पराशर रमेश माटा कृष्ण रेवड़ी ने बताया की पूरी की पूरी यात्रा मर्यादा में चली और सभी ने उसमें मर्यादा का पालन किया लाखों लोगों ने इस शोभायात्रा के अंदर भंडारा चख ऐसे विशाल आयोजन के लिए हम नगर को कोटि-कोटि अभिनंदन करते हैं वंदन करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन से डीसी विरेंद्र दहिया ,सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण पंवार,विधायक महिपाल ढांडा , विजय जैन, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट कृष्ण रेवड़ी ,रमेश माटा, वेद पाराशर, विकास गोयल,महेश थारेजा, प्रीतम गुज्जर, विजय सहगल
सभी नगर के प्रसिद्ध मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वेद पाराशर ने किया।

Comments