सांसद संजय भाटिया ने रोड सेफ्टी बैठक ली
-ऊपरगामी पुल पर एन्ट्री व एग्जिट प्वाईंट खुलना पुरे शहर के लिए सुखद एहसास
-तहसील कैम्प का कट भी वन-वे से होगा टू-वे
BOL PANIPAT , 29 जून। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को सडक़ सुरक्षा सप्ताह से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य बिन्दूओं पर चर्चा की। बैठक में सांसद संजय भाटिया के समक्ष बैठक का एजैण्डा प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने कहा कि तहसील कैम्प की ओर जाने वाले कट को वन-वे किया गया है जबकि इसके नीचे दोनों और जगह होने के कारण यह चौडा किया जा सकता है और यह चौडा होने के बाद टू-वे भी हो सकता है। इस सुझाव पर फौरी तौर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यवाही करते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त जगह को तुरन्त प्रभाव से चौडा कर इसके बीच में कम जगह घेरने वाला डिवाईडर बनाकर इसे टू-वे किया जाए।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि गोहाना चौक से पहले दिल्ली और करनाल दोनों की तरफ यूटर्न बनाए जा सकते हैं जिससे गोहाना रोड़ पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सभी अधिकारी इस पर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जौध सचियार गुरुद्वारा से पहले जो यूटर्न बनाए गए हैं उनका बहुत फायदा हुआ है उन्होंने इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों की प्रशंसा भी की।
राष्ट्रीय राजमार्ग पुल से एन्ट्री और एग्जिट प्वाईंट खुलना पूरे शहर के लिए सुखद एहसास:- भाटिया
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ऊपरगामी पुल से एन्ट्री और एग्जिट प्वाईंट खुलवाना उनकी शुरु से ही प्राथमिकता रही है। यह काम सिरे चढ़ गया है और प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इनके बनने से शहर को बहुत बड़ा लाभ होगा।
बैठक में नए दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों कुराड़ सनौली रोड़, डाहर बस स्टॉप व डाहर गांव, सैक्टर 29 से चौटाला रोड़ टी प्वाईंट, नजदीक टोल प्लाजा एनएच-44 और रोहतक गोहाना रोड़ ओवरब्रिज पर भी चर्चा कर इसे अगली बैठक में एजैण्डा सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि शहर में उत्तर प्रदेश से आवागमन करने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही है जिनमें से सम्भावित वाहन अपनी मियाद भी पूरी कर चुके हैं, इन पर भी शिकंजा कसा जाए। कई बार इनके आपसी झगड़े के कारण वाहनों में सवार यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ता है। बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने ऑटो मोबाईल सैक्टर के लिए जगह चिन्हित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह ऑटो मोबाईल मार्केट है।
अगर इन्हें जगह दे दी जाए तो ये सारी मार्केट एक जगह आ सकती है और भीड़ कम हो सकती है। इस बैठक में डीसी सुशील सारवान, एडीसी वीना हुड्डा, सचिव आरटीए डॉ. पूजा, एसडीएम वीरेन्द्र ढूल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments