विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही है स्वरोजगार योजना.
-तीन लाख रुपए तक का दिया जाता है लोन: डीसी
BOL PANIPAT , 3 जुलाई। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तीन लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
डीसी डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एक योजना महिला विकास निगम द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें पात्र महिला को तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में सिलाई सेंटर खोलने, ब्यूटी पार्लर चलाने, घर में दुकान खोलने, पापड़, अचार आदि बनाने आदि जैसे काम शुरू करवाए जाते हैं। जिसके पात्र महिला को बैंक के माध्यम से लोन दिलवाया जाता है। आवेदक महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए तथा उसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
डीसी ने बताया कि इस योजना में बैंक लोन की 50 हजार रुपए तक की ब्याज राशि महिला विकास निगम द्वारा वहन की जाती है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में सम्पर्क करे।

Comments