Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंकन साहित्यिक मंच के तत्वाधान में दिखाई जाएगी मुलतानी लघु फिल्म ‘सजा’

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अप्रैल 2024, अंकन साहित्यिक मंच की आर्य पी.जी कॉलेज में हर माह के अंतिम रविवार को होने वाली कवि गोष्टी  के तत्वाधान में इस बार मुलतानी लघु फिल्म ‘सजा’ भी दिखाई जाएगी ।
सर्वप्रथम कवि अपनी कविताएं व गज़लों की प्रस्तुति देंगे फिर स्थानीय साहित्यकार, कवि व मुलतानी एक्टर कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित बहुचर्चित मुलतानी लघु फिल्म सजा को प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा । यह कार्यक्रम आर्य पी.जी. कॉलेज के सभागार में 28 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे से शुरू  होगा । फिल्म के सभी कलाकार, लेखक, गायक, संगीतकार व निर्देशक देव वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और लगभग 125 लोग इस फिल्म का आनन्द लेंगे ।
कमल नयन वर्मा पहले भी कई मुलतानी बोली में लघु फिल्में बना चुके हैं और समाज में अपनी अलग से पहचान बना चुके हैं। इस बार लगभग एक घन्टे अवधि की बनी फिल्म सजा सब फिल्मों से हटकर है। इस फिल्म में आज के समय में टूटते  पारिवारिक रिश्तों को दिखाया गया है । इस फिल्म में सामाजिक ज्वलंत विषयों को लिया गया जो आज की नौजवान पीढ़ी  को झकझोर  कर रख देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा। बेहद भावुक कर देने वाली फिल्म में एक बुजुर्ग के दर्द को दिखाया गया जो एक ऐसा कदम उठा लेता है जिसके बारे में अभी तक किसी ने नहीं सोचा। फिल्म में एक गीत भी है जिसे कमल नयन वर्मा ने स्वयं लिखा है और इसे मनोज मनचंदा ने अपनी आवाज दी है । हसदा वसदा परिवार साडा क्यूं निखड़ गिया, आजकल सोशल मीडिया पर खूब बज रहा है ।
अश्वनी वर्मा ने इस गीत की धुन तैयार की है। आ ज़रा तूं कौल बह वन्ज, चार लाईनों को तीन गायकों ने अपने अन्दाज में गाया है और तीनों गायकों को फिल्म में स्थान दिया गया है। हरीश वर्मा, राज कुमार भारद्वाज और मनोज मनचंदा ने इन लाईनों में जान डाल दी है ।
इस फिल्म में कमल नयन वर्मा के अतिरिक्त दीपक कपूर, तरुण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, प्रिया खुराना, सिम्मी भल्ला, नरेन्द्र गर्ग, जगदीश चोपड़ा, वेद बांगा, गजेन्द्र सलूजा,सतीश बुद्धिराजा, टेकचन्द सोनी व बाल कलाकार ओनिश  सहगल व  
आरवी चोपड़ा ने अभिनय किया है।

Comments