Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


संगीत व योग से कम होता तनाव: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 13, 2023 Tags: , , , ,

-कार्यक्रम में पंडित सुभाष घोष ने नभ स्वर रागनी यंत्र से विभिन्न रागों पर आधारित धुने सुनाई

-आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में एसडी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

BOL PANIPAT , 13 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में जीटी रोड स्थित स्थानीय एसडी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किये गये कार्यक्रम में भारत सरकार के अधिकृत शास्त्रीय संगीत कलाकार पंडित सुभाष घोष ने प्रस्तुतियां पेश कर संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। पंडित सुभाष घोष ने नभ स्वर रागनी यंत्र से विभिन्न रागों पर आधारित धुने सुनाई। पंडित सुभाष घोष ने वीणा और सरोद की विशेषताओं के मिश्रण से बनाए गए विशेष वाद्य यंत्र से प्रस्तुतियां देकर सभागार को झंकृत कर दिया। प्रस्तुतियों से मंत्रगुग्ध होकर कॉलेज विद्यार्थियों की तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गुंजायमान रहा।
उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कमार दहिया ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत मनोरंजन व एकाग्रता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। संगीत व योग ऐसे माध्यम हैं जिनसे काफी हद तक तनाव कम किया जा सकता है। हमें संगीत व योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। उपायुक्त ने कहा कि शास्त्रीय संगीत सुनने से शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति मजबूत होता है। उपायुक्त का महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने स्वागत व अभिनंदन किया।

उपायुक्त ने कहा कि जीवन में एकाग्रता सफलता के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए उन्होंने अपने जीवन के बाल्यकाल के संस्मरण बारे विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि योग और संगीत उनके जीवन का हिस्सा है। वे खुद भी संगीत सुनते हैं साथ ही योग और व्यायाम उनके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वे भी अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगीत और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
एस डी महाविद्यालय के प्रिंसीपल डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शास्त्रीय संगीत से वातावरण में पॉजिटिविटी आती है। म्यूजिक सुनने से व्यक्ति का मूड अच्छा होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलीत करके किया गया। कार्यक्रम में यूनूस खान ने तबला, आक्टो पैड पर सुरेश कुमार और कीबोर्ड पर अक्षय कौशल ने सुभाष चंद्रघोष का साथ दिया।

Comments