Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


आधुनिक उदारवादी राजनीतिक चिंतन के प्रमुख विचारक जॉन लॉक की जयंती के उपलक्ष्य में पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आधुनिक उदारवादी राजनीतिक चिंतन के प्रमुख विचारक जॉन लॉक की जयंती के उपलक्ष्य में पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जॉन लॉक के राजनीतिक दर्शन से जोड़ते हुए उनमें अध्ययन, शोध, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी प्रस्तुति कौशल का विकास करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के ज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उन्हें विषय को गहराई से समझने, शोध करने और अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान ने कहा कि महान राजनीतिक विचारकों के सिद्धांतों का अध्ययन वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के संदर्भ में करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जॉन लॉक के राजनीतिक विचारों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक अधिकार, स्वतंत्रता, सामाजिक समझौता, जन-सहमति, सीमित सरकार तथा प्रतिरोध के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर  काजल ने प्रथम, पूर्वा ने द्वितीय, लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसके साथ ही शिवानी तथा आंचल  को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Comments


Leave a Reply