Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 4, 2025 Tags: , , , ,

जिला परिषद सीईओ ने किया सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

BOL PANIPAT, 4 मई । जिले में एनटीए द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह व उमंग था। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी समय से पूर्व ही पहुंचना प्रारंभ हो गए थे।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी सातों सेंटरों का दौरा किया।
डॉक्टर किरण सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई। हर केंद्र पर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे।
सभी सेंट्रो पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई थी। पुलिस के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
उन्होंने बताया कि उन्होंने परीक्षा प्रारंभ होने से पहले तीन सेंटरों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दूसरे सेंट्रो पर भी जाकर निरीक्षण किया गया। सभी सेंट्रो पर सभी सुविधाएं दुरस्त मिली।
उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ सेंटरों पर जाकर वीडियोग्राफी की भी जांच की व कितने बच्चों ने आई कार्ड डाल रखे थे इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों, स्टाफ सदस्यों और पुलिस विभाग को भी बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स भी उपस्थित रहे।

Comments