आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । महाविद्यालय का कॉलेज प्रांगण वंदे मातरम गीत से गूंज उठा। महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी , उपप्रधान, आई. बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी, परम वीर ढींगरा , प्रबंधक, आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल, युधिष्ठर मिगलानी , राजेश नागपाल, प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, स्टाफ सदस्यों, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. स्वयंसेवको और कैडटस द्वारा देश का तिरंगा झंडा कॉलेज के प्रांगण में लहराकर पूरे धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया।

तिरंगे के फहराते ही उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक नमन किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर एल एन मिगलानी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन हम शहीदों की कुर्बानी को याद करते हैं और तिरंगे की शान में देश प्रेम का संदेश फैलाते हैं । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सब बड़े उत्साह से मनाते हैं । इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी के मन में आजादी की खुशी संचालित होती है । यह दिन गर्व, कृतज्ञता और संकल्प की याद दिलाता है । गर्व यह है कि हम आजाद भारत के नागरिक हैं और कृतज्ञता हम शहीदों के प्रति प्रकट करते हैं जिन्होंने भारतवर्ष को आजाद करवाने में अपने प्राणों की आहुति दी। एन.एस.एस. की कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि आजादी का उत्सव हर साल मनाया जाता है ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे यह जान सके कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों का सामना करना पड़ा । एन.सी.सी. के ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट डॉ नरवीर राठी ने कहा कि इस दिन 1947 में भारत अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ था यह एक राष्ट्रीय पर्व है जिस दिन देश भर में झंडा फहराया जाता है, परेड होती है और देश की एकता और अखंडता का जशन मनाया जाता है । एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट्स पिछले एक सप्ताह से तिरंगा यात्रा रैली निकाल रहे हैं ताकि समाज के अन्य हितधारकों को भी जागरूक किया जा सके । तत्पश्चात कॉलेज प्रांगण से इंसार बाजार तक एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों और एन.सी.सी. के कैडेट्स द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली गई। इस रैली में “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए।

Comments