Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन.

By LALIT SHARMA , in Business , at October 31, 2023 Tags:

BOL PANIPAT : 31 अक्टूबर,  2023: राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके जन्म दिवस पर सम्मान के साथ याद करने के उद्देश्य से आज पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन बड़े उत्साहपूर्वक किया गया । भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का आज 148वां  जन्म दिवस है। इस दिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े ही जोश एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाता है ।

सरदार पटेल भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री भी रहें हैं तथा उनके द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के दौरान किए गए संघर्ष व उसके बाद राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को  कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस शुभ अवसर पर  आज  इंडियन ऑयल, पीआरपीसी के लोगों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए श्री एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा कर्मचारी यूनियन के पधाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर एम एल डहरिया ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया और देश को आजादी दिलाने तथा भारत को अखंडता प्रदान करने में अपना अभूतपूर्व योगदान  दिया जिसके लिए हम सभी उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

उन्होंने  सभी से आह्वान करते हुए कहा कि हमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए रास्ते पर चल कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और अधिक बढ़ावा  देना चाहिए ताकि हमारे देश का चौमुखी विकास हो सके।  उन्होंने आगे आह्वान करते हुए कहा कि आइए मिलकर सरदार पटेल की भावना के अनुरूप एक समर्थ एवं श्रेष्ठ भारत का निर्माण करने में अपना उत्तम एवं अधिकत्तम सहयोग करें।

Comments