Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कॉलेज प्रांगण में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर स्वामी विवेकानन्द यूथ क्लब, NCC एवं NSS के सयुंक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस कॉलेज प्रांगण में मनाया गया |

इस दिवस पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पर्पित, स्वामी जी के जीवन से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी और उनके जीवन पर व्याख्यान आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| 

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानन्द जी को पुष्पांजलि देते हुए कहा स्वामी जी मानव जाति के महान प्रेमी थे और उनके जीवन के अनुभव हमेशा लोगों को प्रेरित करते हैं इसलिए अपने सुस्त जीवन को छोड़ और उनके काम और जीवन से प्रेरणा लें | स्वामी जी भारत के सच्चे रत्नों में से एक हैं, उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना पुरा जीवन त्याग दिया और लोगों को उनकी दुःख स्थिति से ऊपर उठाने में मदद की | इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालने वाली पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई | स्वामी विवेकानन्द सेल की अधिकारी डॉ. सुनीता ढांडा ने ऑनलाइन व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं |

उन्हें जीवन में आत्मसात करना चाहिए | उन्होंने अपनी तेजस्वी वाणी के जरिये पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्याय का डंका बजाने के साथ ही धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया | एन. एस. एस. अधिकारी डॉ. जोगेश ने विचार व्यक्त करते हुए कहा स्वामी जी वो शख्स हैं जिससे सिर्फ भारत ही नही बल्कि दुनिया भर के करोड़ों युवा प्रेरणा लेते हैं, यदि हम उनके द्वारा दिए गये ज्ञान के छोटे से हिस्से को भी जीवन में उतार दे तो हमें सफल होने से कोई नही रोक सकता | एन. सी. सी. अधिकारी प्रो. राजेश कुमार ने कहा स्वामी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है | उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत भी उतनी ही शानदार होगी | स्वामी जी ने अपने ज्ञान, भाईचारा, अध्यात्म और देश प्रेम की पताका दुनियाभर में फहराई |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. मंजली, NSS के स्वयं सेवकों और NCC केडेट्स ने अहम भूमिका निभाई | इस अवसर पर प्रो. डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान, शिल्पा, प्रीति, परमजीत आदि उपस्थित रहें

Comments