Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को निखारने और उन्हें एक नई भाषा से परिचित कराने के उद्देश्य से फ्रेंच भाषा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के टैगोर सोसाइटी, अंग्रेजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को निखारने और उन्हें एक नई भाषा से परिचित कराने के उद्देश्य से 10 घंटे की विशेष फ्रेंच भाषा कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला बच्चों को बुनियादी फ्रेंच भाषा  सिखाने और इसके शुरुआती महत्व को समझाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम समारोह में कॉलेज के आदरणीय प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम एवं विभाग के सभी प्राध्यापकों ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्य जी ने आज के प्रतिस्पर्धी युग में निरंतर सीखने की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “आज का समय तेजी से बदल रहा है और इस दौर में सफलता पाने के लिए खुद को समय-समय पर अपग्रेड करते रहना बेहद जरूरी है। जब विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ किसी नई भाषा की बुनियादी बातें सीखते हैं, तो इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है और उनका बौद्धिक दायरा बढ़ता है।”

इसके पश्चात अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष  एवं कोर्स समन्वयक डॉ. नीलम ने कार्यशाला की रूपरेखा और इसके व्यावहारिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल केवल एक औपचारिक सत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उठाया गया एक दूरदर्शी कदम है, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होगा। 10 घंटे का यह प्राथमिक परिचय बच्चों में फ्रेंच भाषा के प्रति रुचि जगाएगा। यदि विद्यार्थी भविष्य में इस भाषा को उच्च स्तर पर सीखना चाहें, तो उनके लिए एक मजबूत आधार पहले से तैयार रहेगा।

इस अवसर पर विभाग के डॉ. निधि, डॉ. स्वाति, डॉ. नेहा,   रेखा, डॉ. सुमन, दीप्ति, एकता, कमल और तनांशी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. सुमन, रेखा शर्मा, राहुल, दीप्ति, एकता, कमल और तनांशी का विशेष योगदान रहा।

Comments


Leave a Reply