जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल का नए सत्र का शुभारंभ
BOL PANIPAT : महावीर जयंती के पावन पर्व से स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का शुभारंभ किया गया । सबसे पहले सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया । तत्पश्चात मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डालकर हवन हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल,प्रधानाचार्या ऋतुसिंह, मैनेजर बलराम शर्मा, सी.ए. कमल किशोर, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य ने सभी को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को पूरी लगन व परिश्रम से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया । अंत में अतुल जैन ने बच्चों को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

Comments