Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में गैर-सरकारी जंगल क्षेत्रों की पहचान होगी: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

-जिला स्तरीय कमेटियां करेंगी ‘डिक्शनरी मीनिंग’ अनुसार जंगलों का चिन्हांकन

BOL PANIPAT , 19 सितंबर। जिला सचिवालय में शुक्रवार को उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार प्रदेश में जंगल जैसे क्षेत्रों की पहचान को लेकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने वन  विभाग के ऑफिसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में फॉरेस्ट एस पर डिक्शनरी की परिभाषा के अनुसार जंगल क्षेत्रों का चिन्हांकन करें।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य जिला स्तरीय कमेटियों की निगरानी में करना होगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इन रिपोर्टों को वन मंत्रालय को भेजा जाएगा।
इस मौके और डीएफओ विजय लक्ष्मी के अलावा एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन के अलावा और कोई अधिकारी मौजूद रहे।

Comments