Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस स्वयं सेवको को वोटरकार्ड बनवाने के तरीकों पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल इंडिया सक्षम युवा का महत्व समझाया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पानीपत के निर्देशन में जिला निर्वाचन कर्यालय की ओर से स्वीप वोटर्स जागरूकता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हितेश चंद शर्मा ने सोमवार को विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर एसडी कॉलेज में एनएसएस स्वयं सेवको को वोटरकार्ड बनवाने के तरीकों पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल इंडिया सक्षम युवा का महत्व समझाया।

इस मौके पर वोटर कार्ड में प्रयुक्त फार्म, ऐप, साइट एवं इसकी प्रक्रिया से संबंधित वेलिंटीयर्स की जिज्ञासाओ का समाधान कर वोटर कार्ड हेतु फॉर्म भरने को दिए गए। एन.एस.एस. प्रभारी डा संतोष, डा गर्ग  की मोजुदगी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य मतदान हेतु लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने लिए सभी को डॉ. हितेश चंद शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। निर्वाचन कार्यालय का प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पूर्ण सहयोग कर डॉ. हितेश का अभार जताया।

Comments