समाधान शिविर में अधिकारी व्यक्तिगत कार्य समझ कर ले रूचि.
-शहर को साफ स्वच्छ बनाने को लेकर प्रशासन ने गंभीरता से कार्य करने का बनाया मन
-समाधान शिविर में पहुंची 80 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT , 11 दिसंबर। हरियाणा सरकार की नई पहल के तहत आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए अर्जी दे सकता है। निश्चित अवधि में समस्या का समाधान होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में स्वयं उपस्थित हों। बुधवार को समाधान शिविर में 80 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई जिसका उपायुक्त ने अतिशीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग, पैंशन विभाग,परिवार पहचान पत्र से संबंधित आई।
उपायुक्त ने इंदिरा कालोनी के दो मकानों से अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए है। इसकी कार्यवाही कल से प्रारंभ होगी। विदित रहे कि उपरोक्त स्थानों से फलाई ओवर बनना है। इस कार्य के लिए आईटीआई के प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि शहर की साफ सफाई को लेकर भी वे गंभीर है। एक रोड मैप बनाकर शहर की सफाई के लिए प्रयास किये जाएगे।
उपायुक्त ने बताया कि जनता समाधान शिविर में आ रही समस्याओं का रिव्यू भी किया जाएगा। अधिकारी जो भी समस्या शिकायतकर्ता लेकर पहुंचते है उस पर कार्यवाही करे। उसे अपनी टेबल पर ज्यादा समय तक न रखे। उपायुक्त ने कहा कि जितनी जल्द समस्याओं का निदान होगा उसे प्रार्थी भी खुश होगा व प्रशासन की छवि भी आम जनता की नजर में बेहतरीन बनेगी।
शिकायतकर्ता सुमन ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी उम्र 40 वर्ष हो चुकी है। मेरे पास कोई बच्चा नहीं है। उन्होंने प्रशासन से विनती की मुझे बच्चा गोद लेने की अनुमति दी जाएं। उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को प्रार्थी की प्रार्थना का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता संजय वर्मा ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि पचरंगा बाजार, सलारगंज गेट, प्रेम मन्दिर व चौड़ा बाजार में दुकानों के बाहर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है जिससे आने जाने वालेां को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस पर ध्यान देने की प्रशासन से अपील की।
शिकायतकर्ता मीना देवी ने उपायुक्त से बिंझौल गांव में जल की गुणवत्ता पर ध्यान देने की अपील की। उपायुक्त ने पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता ने समाधान करने का आश्वासन दिया।
शिकायतकर्ता धर्म सिंह व कृष्णा देवी पति पत्नी वासी जोशी ने उपायुक्त से वृद्घा अवस्था पैंशन बनवाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता पप्पू पासवान वासी बत्रा कालोनी ने पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह से अपनी मजदूरी की राशि दिलवाने की प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक संज्ञान लेते हुए इस पर कार्यवाही करने को कहा।
शिकायतकर्ता ब्रह्मï कुमार वासी भाटिया कालोनी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के अंतर्गत सोलर लगवाया था। मेरे खाते में अभी तक सबसीडी की राशि नहीं आई है। उन्होंने प्रशासन से सबसीडी की राशि दिलवाने का अनुरोध किया।
इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसपी लोकेन्द्र सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ मनिष मलिक, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीएफएससी नीतू, पशु चिकित्सक अशोक लोहान, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, एलडीएम राजकुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, पुलिस विभाग के नॉडल अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ. कृष्ण, मत्सय अधिकारी अनुज कुमारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments