Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मंडियों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें अधिकारी : अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के.सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 7, 2024 Tags: , , , , ,

-अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरसों व गेहूं की खरीद के बारे में ली जानकारी

-अब तक 2141. 93 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद, 4 हजार मीट्रिक टन खरीद का अनुमान

-लिफ्टिंग का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण

BOL PANIPAT , 7 अप्रैल। हरियाणा सरकार में जन स्वास्थ्य एवं उर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने रविवार को जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में गेहूं एवं सरसों की खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कहा कि मंडियों में बिजली -पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान लिफ्टिंग का कार्य गति से कारवां है। इस कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये। अधिकारी मंडियों में हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मंडियों में बार-दाने की स्थिति के अलावा पिछले वर्ष सरसों और गेहूं की पैदावार के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फसलों की क्षमता के बारे में भी मडियों के अनुसार जानकारी ली।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनको मिलने वाली हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद के लिए जिले में 6 मंडियां निर्धारित हैं। इनमें अब तक 2141. 93 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है व 60 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। 4 हजार मीट्रिक टन के करीब खरीद का अनुमान है। उन्हांने बताया कि हैफेड द्वारा सरसों की खरीद का कार्य मंडियों में किया जा रहा है।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि मंडियों मे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको लेकर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 मई तक सरसों व 15 मई तक गेहूं की खरीद का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल का पंजीकरण कराया है उनकी ही फसल की खरीद मंडियों में की जा रही है। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक ,एसडीएम अमीत कुमार ,समालखा, एसडीएम ज्योति मित्तल, इसराना, एमडी शुगर मिल जगदीप ढांडा, डीएफएससी आदित्य कौशिक, डीएसपी धर्मवीर खर्ब, कृषि विभाग के सुधीर के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments