Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में मतदाताओं को बंपर वोटिंग करने के लिए युद्ध स्तर पर चलाया गया स्वीप अभियान.  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 23, 2024 Tags:

BOL PANIPAT , 23 मई। लोकसभा आम चुनाव में जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ विरेंद्र कुमार दहिया तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज यादव ने जिले में सभी शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों, श्रमिको, व्यापारियों, किसानों, यात्रियों सभी को मतदान निमंत्रण, आकर्षक स्लोगन युक्त स्टिकर, पेंटिग, मेंहदी, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट, रैली, एनएसएस कैम्प, इलेक्शन सोंग्स, वीडियो निर्वाचन जागरुक करने वाले एलईडी प्रसारण, स्टंप युक्त संदेश, मॉल्स में सघन अभियान चलाया।  
इस अभियान के कैंपेनर शिक्षाविद डा. हितेश चंद शर्मा ने सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, बसे, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, ज्वैलर्स शॉप,बुक डिपो, बैग्स शॉप, रेहड़ी, फास्ट फूड पिज्जा बर्गर डिलीवरी ओपीडी सभी जगह आकर्षक स्लोगन युक्त स्टीकर पेस्ट करके सभी मतदाताओं से 25 मई को छोड़ के अपने सारे काम, आओ चलो करे मतदान का आह्वान किया। डा. हितेश ने बताया कि नगर निगम कचरे की गाडिय़ां, सभी रोडवेज की बसों में मतदान से ओतप्रोत स्लोगन युक्त स्टिकर पेस्ट किए गए हैँ। फास्ट फूड मार्केट, चूड़ी बाजार में भी आभियान चलाकर लोगो को मतदान का निमंत्रण एवम देश के लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने का निवेदन किया।  
जिला स्वीप नोडल अधिकारी एडीसी डॉ पंकज यादव ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम से उम्मीद है की जिले का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत को पार करने में जिलेवासी अपने घरों से पानी की बोतल, छाता , एपिक कार्ड , मतदान स्लिप लेकर उत्साह उमंग के साथ लोकतंत्र के मेले में मतदान हेतु अपने बूथ पर पहुंच कर गर्व के साथ सीईओहरियाणा की साइट पर अपनी सेल्फी मतदान के बाद शाम 6 बजे तक अपलोड कर पुरस्कार जितने का अवसर भी प्राप्त करेंगे। सभी जिलावासी मतदान कर बिना छुट्टी – वोट करने की ड्यूटी निभाने का संकल्प दोहराएं।

Comments