एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज के सौजन्य से रेंज लेवल सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
–कैथल, करनाल और पानीपत की जिला स्तरीय विजेता टीमों ने लिया रेंज लेवल क्विज में हिस्सा
–नव वर्ष पर हर नागरिक प्रण ले कि सड़क सुरक्षा को लेकर वो खुद भी सुरक्षित होगा और दूसरों की भी सुरक्षा करेगा: लोकेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक पानीपत, आईपीएस
BOL PANIPAT , 04 जनवरी.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज के सौजन्य और कॉलेज एनएसएस यूनिट्स की देख-रेख में रेंज लेवल सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पानीपत लोकेन्द्र सिंह आईपीएस ने किया । प्रतियोगिता में डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, एसएचओ ट्रैफिक बाबरपुर राकेश कुमार, एएसआई करमवीर समन्वयक ट्रैफिक और ईएसआई राजेश कुमार सिटी ट्रैफिक इंचार्ज (पूर्वी जोन) का भी भरपूर सहयोग रहा । मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने पौधा रोपित गमलें भेंट करके किया । क्विज प्रतियोगिता में पानीपत, करनाल और कैथल की ब्लाक लेवल 1 से लेवल 4 की विजेता बनी टीमों ने हिस्सा लिया जिसका आयोजन भी हाल ही में हुआ था । लेवल-1 कक्षा 3 से 5, लेवल-2 कक्षा 6 से 8, लेवल-3 कक्षा 9 से 12 और लेवल-4 में कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग, डॉ संतोष कुमारी और प्रो अन्नू आहूजा ने इस सफल आयोजन में सक्रीय हिस्सा लिया । मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी और क्विज मास्टर की भूमिका प्रो अन्नू आहूजा ने निभाई । प्रतियोगिता में ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रश्न पीपीटी के माध्यम से पूछे गये और जिन टीमों ने सबसे अधिक सही जवाब दिए उन्हें विजेता घोषित किया गया । बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर, सही-गलत, खाली स्थान भरो इत्यादि माध्यम से सवालों को पूछा गया । विजेताओं को पुरस्कारों और प्रशस्ती पत्र से नवाज़ा गया ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेवल-1 (कक्षा 3 से 5) में पानीपत के अवनी, मयंकराज गौड़ और आदित्य की टीम ने पहला, करनाल के परमवीर, अनुज और प्रगन की टीम ने दूसरा और कैथल की रोशनी, आरती और देबो की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया ।
लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) में पानीपत की शिवम, आर्यन कुमार दास और मनप्रीत की टीम ने प्रथम, कैथल के प्रभजोत, वंशिका और गीतांश कुमार की टीम ने द्वितीय और करनाल के समर, अरमान और मंदीप की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
लेवल-3 (कक्षा 9 से 12) में करनाल के नूरप्रीत, प्रांचल और लोवेकेश की टीम ने प्रथम, कैथल के रोहित, गीतेश और परवीन शर्मा की टीम ने दूसरा और पानीपत के कमल, शौर्या और मनन की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
लेवल-4 (कॉलेज लेवल) में पानीपत के सौरभ, माधव और कृष की टीम ने प्रथम, कैथल के आँचल देवी, गुरजोत और स्नेहा की टीम ने दूसरा और करनाल के गुरुवंश, मुस्कान और मिनाक्षी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया । पुलिस विभाग के समस्त ऑफिसर और ट्रैफिक विभाग के सांझा प्रयासों से इस प्रतियोगिता के आयोजन में रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया है ।
लोकेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक पानीपत ने कहा कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कम उम्र से ही यातायात के नियमों की जानकारी देना है । वे सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित और इसे सुचारू करने के लिए गंभीर है । ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा लोगो को नियमों का पालन करवाने के पूरे प्रयास किये जा रहे है ताकि नियमों का पालन न करने वालो पर नज़र रखी जा सके । विदेशों में कम दुर्घटनाये होने का कारण वहां के लोगों का अनुशासनप्रिय होना है । वक़्त आ गया है कि लोग अब सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर बने । ड्राइविंग की समझ के अभाव और यातायात नियमों की निरंतर अवहेलना ने हमारी सड़कों को बेहद असुरक्षित बना दिया है । सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी के अभाव और यातायात के नियमों को भली-भाँती न मानने के कारण आज सड़कों पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है । भारत में हर साल दो लाख से अधिक व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते है । केवल पिछले दशक में ही देश में सड़कों पर होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । सरकार केवल कानून बना सकती है परन्तु धरातल पर कार्य तो युवाओं को ही करना होगा । इसी उद्देश्य से इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि दुनिया भर में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ना चिंता की बात है । विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में 13 लाख से अधिक लोग प्रतिवर्ष मृत्यु को प्राप्त हो जाते है जिसमे से डेढ़ लाख से अधिक मौते तो सिर्फ अपने देश में होती है । हरियाणा में यह संख्या 52 हजार के लगभग है और पानीपत जिला भी इससे अछूता नहीं है । जैसा युवा होगा वैसा ही राष्ट्र होगा और हर युवा आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक है । नियमों पर चलना बहुत बड़ी बात है और इतिहास गवाह है कि जो देश नियमों पर चले उन्होनें तरक्की के नए आयाम स्थापित किये है । समय आ गया है कि युवा सड़क पर न सिर्फ खुद संभलकर चले बल्कि अपने आस-पड़ोस में रहने वालों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर करे । पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, पुलिस विभाग और एसपी पानीपत के प्रयासों और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उन्होनें कहा कि दुर्घटना के ग्राफ को कम करने की जिम्मेदारी अब युवाओं को पूरा करनी है । सरकार केवल कानून बना सकती है परन्तु धरातल पर कार्य तो युवाओं को ही करना होगा । इसी उद्देश्य से इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।
इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल तथा स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments