डिजिटल सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित की.
BOL PANIPAT : IBPG महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
इस दौरान विद्यार्थियों को डिजीलॉकर पहचान पत्र बनाना एवं उसका उपयोग करना, अकादमिक क्रेडिट बैंक (एबीसी पहचान पत्र) के माध्यम से अपने शैक्षणिक क्रेडिट की जानकारी प्राप्त करना तथा ई-पाठशाला के माध्यम से एनसीईआरटी की पुस्तकों तक पहुँचने के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं अपने मोबाइल में आवश्यक अनुप्रयोग स्थापित कर इन सभी प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से सीखा।
इस कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला संयोजक सुखजिंदर सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक चरण स्वयं करके सीखने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के डिजिटल ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं।
वहीं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष, हिमांशी ने कहा कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों की समझ और अधिक सुदृढ़ होती है।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Comments