पुलवामा की सातवीं बरसी पर देश के लिए कुर्बान हुए जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
BOL PANIPAT : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल पानीपत की मीटिंग कामरेड टीका राम सखुन सभागार भगत सिंह स्मारक पानीपत में कामरेड माम चंद सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें सर्वप्रथम पुलवामा की सातवीं बरसी पर देश के लिए कुर्बान हुए जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्व प्रथम जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने बैठक में पार्टी द्वारा किये गए कार्यों पर विस्तार से पिछले काम की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पर सभी साथियों ने विस्तार से चर्चा की विशेष तौर पर कामरेड राम रतन एडवोकेट ने विस्तार से चर्चा करते हुए सभी साथियों को उनके द्वारा किए गए लगातार संघर्ष व आंदोलन में शामिल होने पर बधाई दी व अपने संबोधन में कहा कि आगामी 26-फरवरी-2026 को जिला सचिवालय पानीपत पर वरिष्ठ नागरिकों की सम्मान भत्ता (पेंशन ) में हरियाणा सरकार द्वारा की गई कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करने का सर्व सम्मति से बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी दिनों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा जो ‘भारत अमेरिका ट्रेड डील’ की गई जो कि किसानों, मजदूरों, कर्मचारीयों ,छोटे दुकानदारों व आमजन के खिलाफ है, के बारे व वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (पेंशन) जिसे भाजपा सरकार लगातार काटने का काम कर रही है, भवन निर्माण मे पंजीकृत निर्माण मजदूरों को मिलने वाली कन्यादान, छात्रवृति जैसी सभी सुविधाओं को रोके जाने के विरूद्ध गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने का काम करेंगे व जनसभाएं, पर्चे बांट कर लोगों, बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारीयों,महिलाओं, नौजवानों को जागरूक करने का काम करेंगे और लोगों को एकजुट करके इसके खिलाफ अंदोलन करेंगे तथा आगामी दिनों में सभी जनसंगठनों की मासिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बेठक में कामरेड माम चंद सैनी, ओम प्रकाश कश्यप, ओम सिंह यादव, पृथ्वी सिंह सैनी,जय भगवान सैनी, सुल्तान सिंह, भुपेंद्र सिंह, शीश राम,सनौवर राणा, देवेंद्र कोहाड , कृष्ण गिरी व युवा नेता रूपेश सैनी इत्यादि ने भी विस्तार से चर्चा की।

Comments