Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नैचिंग मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 01 मई : सीआईए वन पुलिस ने पट्टीकल्याणा के पास गुलशन ढाबा के नजदीक साइकिल सवार श्रमिक से मोबाइल स्नैचिंग करने की वारदात में शामिल फरार दूसरे आरोपी को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के रसूलपुर गांव निवासी गोविंद के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले पहले गिरफ्तार हो चुके रसूलपुर गांव निवासी अपने साथी आरोपी विरेंद्र के साथ मिलकर फोन छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी गोविंद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया की मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी विरेंद्र के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी फरार अपने साथी आरोपी गोविंद के साथ मिलकर श्रमिक से फोन छीनना स्वीकारा था। आरोपी विरेंद्र से पूछताछ में खुलासा हुआ था वह और उसका साथी गोविंद नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर 22 फरवरी को बाइक पर उक्त मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल स्नेचिंग की वारदात बारे थाना समालखा में नितिन निवासी हैदरपुर औरिया, उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार सीताराम कॉलोनी समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply