Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार. 15 पेट्टी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :13 मई 2023, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने बीती देर साय अवैध शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सचिन निवासी ज्योति कालोनी के रूप में हुई।

थाना तहसील केंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान वधावाराम कालोनी में खन्ना चौक के पास मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की वधावाराम कालोनी में एक युवक खाली प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर अवैध शराब बेच रहे आरोपी को काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 14 पेट्टी देसी शराब मार्का रंसीला संतरा व 1 पेट्टी अंग्रेजी शराब मार्का स्टरलिग रिजर्व बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सचिन पुत्र अजब सिंह निवासी ज्योति कालोनी के रूप में बताई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील केंप में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सचिन को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments