जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 17 सितंबर 2025, इसराना स्थित एक निजी अस्पताल के पास झगड़े में एक व्यक्ति पर चाकू से जांनलेवा हमला करने मामले में मंगलवार शाम को थाना इसराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इसराना निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना इसराना में इसराना निवासी सूरज पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फ्रुट की रेहड़ी लगाता है। 14 सितंबर की शाम वह काम निपटाकर रेहड़ी लेकर घर गया तो पड़ोसी विनय उर्फ बीनू का अपने परिवार के साथ झगड़ा हो रहा था और काफी लोग खड़े थे। आवाज सुनकर वह भी चला गया। वहा पहुंचते ही बीनू, आकाश उर्फ गौरव व नीरज ने पास आकर उसका गला पकड़ लिया और गाली गलौच कर धमकी देने लगे। धमकी देकर तीनों अड्डे की तरफ चले दिए और वह अपने घर की तरफ चल दिया।
तभी आकाश उर्फ गौरव का भाई गौतम उसके पास आया और कहने लगा सांडु को चोट लगी है, उसको देखने चलते है। उसके साथ रात करीब 10:30 बजे रिद्धी सिद्धी अस्पताल के पास पहुंचा तो वहा विनय, आकाश व नीरज बैठे मिले। उसकी तीनों के साथ गला पकड़ने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर पिता कृष्ण, मां संतरा व भाई चांद भी वहा आ गए।
गौतम, विनय, आकाश व नीरज के उसके व परिवारजनों के साथ मारपीट की। इसी दौरान बलवान, खुशीराम, जमालों, मोतू, सांडु एक साथ मिलकर लाठी व डंडों से लैस होकर वहा आए और जांन से मारने की नियत से परिवार पर लाठी, डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
उसका पिता कृष्ण बीच बचाव करवा रहे थे, आकाश ने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। भीड़ इक्कठी होने लगी तो सभी आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से भाग गए।
वह पिता कृष्ण को इलाज के लिए इसराना स्थित एक नीजी अस्पताल में लेकर गए जहा डॉक्टर ने बड़े अस्पताल लेकर जाने की बात कही। इसके बाद पिता कृष्ण को रोहतक स्थित एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। थाना इसराना में सूरज की शिकायत पर 9 मामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments