Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


योग करके स्वस्थ और शांत  रहा जा सकता है ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रेड क्रॉस क्लब के तत्वावधान में नोवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | आई बी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग के फायदे के प्रति जागरूक करना है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का थीम मानवता है।  यूथ रेडक्रॉस संयोजिका प्रोफेसर सोनिया ने कहा कि योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है योग करके ना सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ और शांत  रहा जा सकता है । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने यूथ रेडक्रॉस संयोजिका प्रोफेसर सोनिया और रेड क्रॉस की टीम प्रोफेसर कनक और प्रोफेसर गुरु नाम को सफल आयोजन की बधाई दी |

Comments