Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


मां के प्रति समर्पित मातृ दिवस का हर्षोल्लास से किया आयोजन।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 8, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का बड़े हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हें-नन्हें बच्चों ने ओ मां, तुझमें रब दिखता है, तू कितनी अच्छी है आदि गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।बच्चों ने भाषण और कविता के द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया। बच्चों का अपनी मां के प्रति  प्यार व्यक्त करने के लिए कार्ड मेकिंग, फोटो फ्रेम मेकिंग, बुक्के मेकिंग की कई प्रकार की गतिविधियां भी करवाई गई, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।अंत में प्रधानाचार्य आदित्य कुमार ने मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों की प्रस्तुतियों की तहेदिल से सराहना की। उन्होंने बच्चों को कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु है। हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है। 

इस अवसर पर डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मां का हृदय प्रगाढ़ और अटूट स्नेह व प्रेम से भरा होता है, इसी  कारण से यह दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। उन्होंने बच्चों को हर दिन मां का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। 

चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को नैतिक मूल्य और संस्कार देना नितांत आवश्यक है। इसके लिए इस प्रकार के आयोजन अनिवार्य है। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सलाहकार मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सभी शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Comments