Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन.  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. पीजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग “रहा । इस प्रतियोगिता में कक्षा के लगभग 12 विद्यार्थियों द्वारा अपना प्रदर्शन दिया गया । इस प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम स्थान पर , हिमांशी द्वितीय स्थान,बृजेश तृतीय स्थान पर व सांत्वना पुरस्कार मनीषा को दिया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए कहा कि आज डिजिटल मार्केटिंग में मोबाइल फोन एप्स के जरिए डिस्पले एडवरटाइजिंग व ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग ,रिचार्ज ,बिल भुगतान, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आदि जैसे कई काम हम घर बैठ कर सकते हैं । डिजिटल मार्केटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नई प्रतियोगिकी जुड़ी है जो बढ़ते तकनीकी रुझानों के साथ-साथ लगातार फल फूल रही है । रोजमर्रा की चुनौतियों का समाधान करते हुए आज डिजिटल मार्केटिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बढ़ता जा रहा है। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की । इस प्रतियोगिता का आयोजन बी कॉम प्रथम वर्ष की मैनटर सुश्री रितिका जताना द्वारा किया गया।

Comments