Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का विषय “साइंस बिल्ड फ्यूचर & इनोवेटिव  डिस्कवरीज इन फिजिक्स” रहा | इसमें 30 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है | यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचि और प्रेरणा के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करती है और छात्रों को एक टीम के  रूप में मिलकर काम करने और अपने सामूहिक प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करती है | किसी विषय को दृश्य माध्यम से प्रस्तुत करने से विषय के बारे में विद्यार्थियों की समझ बढती है | उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की | भौतिक विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए  शिक्षा के साथ-साथ पाठयक्रम से जुडी अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेना ज़रूरी है | पोस्टर बनाने से विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक कौशल का उपयोग करने का मौका मिलता है और यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सिखाती है | मंच का कुशल संचालन डॉ. चेतना नरूला ने किया | प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, नैंसी, साक्षी ने द्वितीय  एवं नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने प्रो. सोनिया और डॉ. चेतना नरूला को बधाई दी |                   

Comments