Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


संसार में भगवान के बाद दूसरा स्थान डॉक्टर का : डॉ. राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT । शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल में एक मोटिविशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस लेक्चर को संबोधित करने के लिए पीसीसी एकेडमी के निदेशक डॉ. राजीव परुथी को आमन्त्रित किया गया। इस लेक्चर में सभी डाक्टर्स के लिए आमंत्रित किया गया था। डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर्स ने राजीव परुथी का बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा कि इस संसार में भगवान के बाद दूसरा स्थान डॉक्टर का रखा गया है। डॉ. राजीव परुथी ने कहा, मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली समझता हूं कि आज मैं सिविल हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स को मोटिवेशनल लेक्चर देने के लिए पहुंचा हूँ। डॉ. राजीव परुथी ने कहा सीखने की कोई उम्र नहीं होती। हमें सीखते रहना चाहिए, जिस प्रकार संसार में हर इंसान अपना अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, उसी प्रकार हमें भी घर जाकर अपना किरदार निभाना चाहिए। डॉ. वाली बातें हर जगह हर वक्त नहीं करनी चाहिए। हमें अपने जीवन की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। काम करते-करते मानसिक तनाव होना आम बात है। परंतु के मन में मानसिक तनाव होगा तो वह पेशेंट का मानसिक तनाव कैसे दूर करेगा? एक अच्छे डॉ. की पहचान अच्छी दवाई देना नहीं है। अच्छी स्माइल के साथ उसे बात करना है, उसे महसूस कराना है कि आप ठीक हो जाएंगे। मुझे लगता है रोगी का रोग आधा ठीक हो जाता है जब डॉ. यह कहता है। चिंता करने की बात नहीं परंतु आज के हालात को देखते हुए लोगों में कुछ डॉ डर पैदा करने का काम करते हैं, जो कि गलत है। राजीव परुथी ने अंग्रेजी भाषा के महत्व को बताया आसान सीखने के तौर तरीके सिखाए राजीव परुथी ने कहा एक अच्छा डॉ. अपने तजुर्बे, औजारों के साथ-साथ अच्छी वाणी से भी पहचाना जाता है। हरियाणा में हरियाणवी बोली का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है, परंतु हम भूल जाते हैं हरियाणवी एक बोली है भाषा नहीं। आए हुए सभी डॉक्टर्स ने राजीव परुथी की जमकर तारीफ की एवं शपथ ली कि हम अपने जीवन में सीखने की भावना लेकर आएंगे। राजीव के अनुसार सीखते रहना चाहिए। हमें अपने अंदर मैं नहीं लानी चाहिए।
इस मौके पर डॉक्टर श्यामलाल ने कहा आज का युग 21वीं सदी का युग है। हमें अपडेट रहना चाहिए। इस तरह के सेमिनार करवाने से एक जोश एवं ऊर्जा का विकास होता है। सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और हम डॉ.राजीव परुथी को भविष्य में भी जुड़े रहने की अपील करते हैं। इस मौके पर डॉ॰ केतन डॉ अमित मौर्या डॉ सुनीता डॉ नीलम एवं रुचिका सभी डॉक्टर्स ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत एवं धन्यवाद भी किया।

Comments