जो शिक्षक समय के साथ अपने अंदर बदलाव लाता है वही बच्चों में बदलाव ला सकता है : राजीव परुथी
BOL PANIPAT : विद्या वाटिका वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में शिक्षकों के लिए अंग्रेजी भाषा को लेकर एक लेक्चर का आयोजन करवाया गया यह लेक्चर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने संबोधित किया इस मौके पर राजीव परुथी ने स्कूल की मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल प्रिंस वैद्य का वाइस प्रिंसिपल पारूल जैन का तहे दिल से धन्यवाद किया राजीव परुथी ने शिक्षकों को लेक्चर के माध्यम से काफी मुद्दों पर प्रकाश डाला जैसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बहुत जरूरी एवं अंग्रेजी सीखने के आसान तौर तरीके बताए और आत्मविश्वास की भावना हमेशा जागृत रहे एवं टीचिंग स्किल्स और अपने आप को अपडेट रहने को कहां राजीव परुथी के अनुसार हर शिक्षक को सीखते रहना चाहिए सीखने की कोई उम्र नहीं होती शिक्षक को भी अपने अंदर बदलाव लाना चाहिए राजीव के अनुसार जो शिक्षक समय के साथ अपने अंदर बदलाव लाता है वही बच्चों में बदलाव ला सकता है इस मौके पर काफी टीचरों ने सवाल जवाब भी किए। राजीव परुथी ने लेक्चर के माध्यम से उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया मौके पर सभी टीचरों ने राजीव परुथी का तहे दिल से धन्यवाद किया राजीव परुथी ने सभी को जोश एवं जुनून के साथ रहने को कहा राजीव ने लेक्चर के माध्यम से कहा शिक्षक ही देश का निर्माता होता है हर शिक्षक को हर दिन कुछ नया सीखते रहना चाहिए एवं बच्चों को पढ़ने के तरीके के अंदर बदलाव लाना चाहिए आज की युवा पीढ़ी को समझाने का तरीका उसके जैसा ही होना चाहिए पुराने विचारों एवं पुराने तरीके को छोड़कर हमें नए तरीकों को अपनाना चाहिए आज की युवा पीढ़ी को एवं छोटे बच्चों को नए ढंग पसंद है उनके साथ फैमिली होकर उन्हें पढ़ाना। चाहिए राजीव के अनुसार हमें कहानियों का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए एवं अपने एक्सपीरियंस के माध्यम से बच्चों को ज्ञान देना चाहिए और बच्चों के अंदर अमीरी एवं गरीबी के ज्ञान को ढंग से बताना चाहिए उन्हें बताना चाहिए की गरीब वह है जिसके पास ज्ञान नहीं है राजीव ने कहा पैसा ना होना गरीबी नहीं ज्ञान ना होना गरीबी है इस मौके पर एडमिन पद पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस महिंदर सिंह ने राजीव परुथी का तहे दिल से धन्यवाद किया एवं भविष्य में जुड़े रहने को कहा इस मौके पर प्रिंसिपल प्रिंस वैद्य ने कहा इस तरह के सेमिनार करवाने से शिक्षक अपडेट रहता है शिक्षक को हमेशा सीखते रहना चाहिए उन्होंने कहा हम बड़े सौभाग्यशाली हैं हमारे पानीपत से ही मोटिवेशनल ट्रेनर राजीव परुथी जी बड़े बड़े नगरों एवं महानगरों में
अपनी भाषा के माध्यम से लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। आज वे हमारे लिए हमारे प्रांगण में आए हैं स्कूल में मौजूद सभी शिक्षकों ने राजीव जी का धन्यवाद किया इस मौके पर पारूल जैन, रीतु, काजल, अंजलि, पलक सहगल आदि मौजूद रहे

Comments