लघु सचिवालय परिसर और जी0टी0 रोड के साथ लगते न्यायिक परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संचालन के ठेके के लिए 18 नवंबर को होगी खुली बोली
BOL PANIPAT : 12 नवम्बर। पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लघु सचिवालय परिसर और जी0टी0 रोड़ के साथ लगते न्यायिक परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संचालन का ठेका आगामी 1 दिसंबर 2025 से 30 नवंबर 2026 तक खुली बोली के माध्यम से आबंटित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि खुली बोली मंगलवार 18 नवंबर को जिला सचिवालय स्थित द्वितीय तल सभागार, पानीपत में सांय 3 बजे की जाएगी। इसलिए इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त निर्धारित तिथि को 1,00,000/- रूपये का बैंक ड्राफ्ट उपायुक्त पानीपत के नाम बनवाकर 18 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक या उससे पूर्व कमरा नं0 109 जिला नाजर में जमा करवा सकते है। पार्किंग से सम्बन्धित सभी नियम व शर्तों बोली के समय पर ही बताई जाएंगी।

Comments