Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली विभाग का खुला दरबार 16 अगस्त को.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 14, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 14 अगस्त। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पानीपत के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं की बिजली सबंधित शिकायतों के निवारण हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस खुले दरबार की अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के चेयरमेन  आर. के. खन्ना करेंगे। यह खुला दरबार 16 अगस्त को प्रात: 11 बजे से लेकर साय: 4 बजे तक जिला सचिवालय स्थित बिजली घर सेक्टर 6 पर आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस खुले दरबार में बिजली संबंधित उन्हीं समस्याओं को सुना जाएगा जिनका स्थानीय एसडीओ या एक्शन स्तर के अधिकारियों द्वारा सुनवाई उपरांत भी निवारण नहीं हुआ हो । उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस या बिजली चोरी संबंधित मामले न्यायालय में लंबित है, ऐसे मामलों की सुनवाई इस खुले दरबार में नहीं की जाएगी।

Comments