विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT: आई .बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! इसमें में कुल 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया ! प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर उत्साह के साथ कार्ड बनाएं! प्रतियोगिता में रूपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर आशना रही, पार्थ और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ! अंशु व ईशा ने सांत्वना पुरस्कार जीता !प्रतियोगिता का संचालन प्रो.रीना रानी ने किया ! प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का विकास होता है !वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा! विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया !विभाग के अन्य शिक्षक भी इसमें सम्मिलित हुए!

Comments