Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंधित संगठनों के प्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल रखें सभी अधिकारी: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2023 Tags: , , ,

उद्योगों से जुड़े मामलों का निपटान गम्भीरता से करें सभी अधिकारी: डीसी

BOL PANIPAT : 6 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कांफ्रेंस हॉल में डी.एल.सी.सी. की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंधित सगठनों के प्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल रखें।  उन्होंने कहा कि उद्योगों से जुड़े मामलों का निपटान गम्भीरता से करें ताकि उद्योगों को और तेज गति मिल सके।
डीसी ने उद्योग सम्बंधी सुविधाओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग सुविधाओं को लेकर ऑनलाईन आवेदनों पर कार्यवाही तुरन्त की जाए क्योंकि सरकार द्वारा पारदर्शिता के साथ नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भी यह सोच है कि उद्योगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि उत्पादन के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में भी बढौतरी हो सके। उन्होंने कहा कि पानीपत जिला की अन्र्तराष्टï्रीय स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र से ही अपनी अलग पहचान है।
उन्होंने कहा कि सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत सभी विभागों द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा के अन्दर ही आवेदनों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुसार ही अपने कार्य को संवेदनशीलता के साथ पूरी जिम्मेवारी से पूरा करें। इस अवसर पर जीएम डीआईसी क्षितिज कपूर, ईटीओ सूरत सिंह मलिक, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह सहित जिला के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments