Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


 चंडीगढ़ में विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के आज्ञानुसार विद्यार्थियों को चंडीगढ़ ले जाया गया | सर्वप्रथम धार्मिक स्थल ‘नाढा साहिब गुरुद्वारा’ ले जाया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवता, धर्म के प्रति समन्वयता गुरु गोविंद सिंह के मूल्यों से विद्यार्थियों से  अवगत करवाना अहम लक्ष्य था | तदपरान्त सभी विद्यार्थियों को रॉक  गार्डन के भ्रमण हेतु ले जाया गया | रॉक गार्डन में कलात्मक मूर्तिकला उद्यान, बड़े जलकुंड और झरने एवं  गुड़िया संग्रहालय आदि का भ्रमण किया | गुड़िया संग्रहालय में ग्रामीण रहन-सहन की रीति  एवं परंपरा का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया | विद्यार्थियों ने सुखना झील जलाशय जो कि 3 किलोमीटर वर्ग में फैली हुई है |

 बच्चों ने नौकाविहार का आनन्द उठाया एवं प्रकृति के साथ समायोजन कर प्राकृतिक दृश्यों को अपनी कोमल भावनाओ के साथ आत्मसात किया | यह शैक्षिक भ्रमण पूर्णरूप से  प्राचार्य के सहयोग से ही संपूर्ण हो पाया |  डॉ.अजय कुमार गर्ग जी ने बताया कि पुरातन संस्कृति हमारी धरोहर है जिसमें अनेक मूल्यों की  आज के समाज में बेहद  जरूरत है | क्योंकि प्राचीन कलाकृति से हमे अनेको रचनात्मक एवं क्रियात्मक क्रियाओं का पता चलता है जैसे कि  अपशिष्ट पदार्थों से भी बहुत ही सुंदर कृतियां  बनाई  जा सकती  हैं | सभी विद्यार्थियों को साधुवाद दिया |

Comments