प्राईवेट डि-स्लजर के साथ बैठक का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : 8 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्कीम के अन्तर्गत बुधवार 7 अगस्त को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद / डीआरडीए, पानीपत की अध्यक्षता में फिकल सलज प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायतों के कार्य कर रहे प्राईवेट डि-स्लजर (सैफिटिक टैंक से मशीनो द्वारा फिकल सलज निकाने कार्य से जुड़े हुए व्यक्ति) के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें घरो/व्यक्तिगत स्थानो पर बने शौचालयो से सलज निकालने के रेट तय करने तथा उनके द्वारा निकाले गए सलज को नजदीकी एसटीपी में सुरक्षित निपटान हेतू टैंकर खाली करने बारे विचार-विर्मश / निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित डि-स्लजर द्वारा अपने-अपने विचार अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से सैफटिक टैंको को खाली करने के लिए 10 किलो मीटर तक की परिधि के लिए 800/- रूपए व 10 किलो मीटर से अधिक की दूरी के लिए 25/- प्रति किलो मीटर तय किया गया।
जिन डि-स्लजर द्वारा अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नही करवाया गया है, वे सभी सम्बंधित जन स्वास्थ्य अभियात्रिंक विभाग अथवा नगर निगम में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए एवं निश्चित एसटीपी में सजल का सुरक्षित निपटान करेगें। इसके अतिरिक्त जिन डि-स्लजर द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन एवं शौचालय सजल को एसटीपी के अतिरिक्त किसी अन्य स्थानो पर डालते पाए जाते है, तो उनके विरूध विभागीय कार्यवाही करते हुए 5,000/- रूपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत कार्यकारी अभियन्ता, पचायती राज, जिला कार्यक्रम समन्वयक, एसबीएम, करनाल / पानीपत, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बापौली, उपमण्डल अभियन्ता, पंचायती राज एवं जन स्वास्थ्य अभियात्रिंक विभाग, कार्यक्रम अधिकारी, मगनरेगा/एसबीएम जी स्कीम ईन्चार्ज, कनिष्ठ अभियन्ता, जिला परिषद, परियोजना अधिकारी, जिला परिषद एवं एसबीएम-जी स्टाफ मौजूद रहे।

Comments