Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मादक द्रव्यों के सेवन ना करने की ओर जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 मार्च। स्थानीय इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित के तहत मादक द्रव्यों के सेवन ना करने की ओर जागरूकता लाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला ने वर्चुअल रूप से किया। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पानीपत के परिसर मे आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विपिन शर्मा, अध्यक्ष, अंकुश फ़ाउंडेशन और राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी, हरियाणा ने छात्रों के समक्ष अपने विचार रखे और छात्रों को इन पदार्थों के सेवन से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर डा0 गौरव भटेजा, न्यूरो मनोचिकित्सक, ब्रेन केयर, हॉस्पिटल, पानीपत ने विभिन्न मादक द्व्र्यो का मस्तिष्क पर असर व उनके उपचार के बारे मे बताया। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम मे दी गयी जानकारी से लाभ लिया और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लिया। अंत में वरिष्ठ व्याखता चन्दन वशिष्ठ ने विपिन शर्मा का धन्यवाद किया। इस मोके पर संस्थान के आशीष सिक्का, नौबल कौशिक, नीलम रानी, अनिल शपड़ा और अनिल कुमार मोजूद रहे।

Comments