ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी पीजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाग लिया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है l प्रतियोगिता के संयोजक व कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने कहा Powerpoint सीखने के बाद आप केवल प्रेजेंटेशन ही नहीं बल्कि नौकरी भी पा सकते हैं l प्रतियोगिता के सह संयोजक व प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता रहे l इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईबी पीजी कॉलेज की रिया ने, द्वितीय स्थान आईबी पीजी कॉलेज के जतिन ने तृतीय स्थान सक्षम ने प्राप्त किया l इस इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो. विनय भारती व प्रो. रितु भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई l

Comments