Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोदी का संकल्प ही मोदी की गारंटी – डॉ अर्चना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 15, 2023 Tags: , , , , ,

-डॉ अर्चना गुप्ता पहुंची राणा माजरा भारत विकसित संकल्प यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में
-डॉ अर्चना गुप्ता ने बच्चियों के स्कूल 12 तक करने की सिफारिश
-बच्चियों के साथ जमीन पर बैठ बच्चियों से की वार्ता लाप
मोदी मनोहर कर रहे है बेटियां की चिंता- डॉ अर्चना गुप्ता
-भारत को 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प की गारंटी है- डॉ अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT ,15 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही स्वप्न है कि भारत माता का सिर ऊंचा दुनिया भर में हो। दुनिया भारत की विरासत तथा संस्कृति का लोहा माने। ये यात्रा मोदी जी शुरू कर चुके है। आज पूरा संसार प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व मान रहा है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने राणा माजरा में  विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा की आज मोदी जी भारत को आर्थिक , संस्कृति तथा सामरिक तौर पर मजबूत कर रहे । उन्होंने लोगो को सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा चीन का लद्दाख में पीछे हटने के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवी अर्थ व्यवस्था बनाया। डॉ अर्चना गुप्ता ने लोगो को उज्जवला योजना, जनधन योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में बताया। डॉ अर्चना गुप्ता ने बच्चियों के आग्रह पर राणा माजरा के स्कूल 12 तक करने की सिफारिश की । बच्चियों के आग्रह पर बच्चियों के आग्रह पर ना केवल फोटो खिचवाई अपितु जमीन बैठकर उनसे स्नेह पूर्व वार्तालाप भी किया।
डॉ अर्चना गुप्ता का गांव में पहुंचने पर सरपंच नुसरत के शाल ओढ़ाकर तथा पुष्य गुच्छ देकर स्वागत किया।
डॉ अर्चना गुप्ता ने लोगो को हाथ उठवाकर विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ सरकारी  विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। गांव के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।
नंगला आर गांव में विकसित भारत यात्रा में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक रविंदर पंचाल शामिल हुए जिन्होंने उपस्थित जनसामों को संबोधित किया और संकल्प शपथ भी दिलवाई। इन अवसरों पर मुख्य रूप से जिला भाजपा मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह तथा बी डी पी ओ शक्ति सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments