कैंसर के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग के द्वारा बीएससी प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए कैंसर के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों के द्वारा अलग-अलग और आकर्षक पोस्टर बनाए गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा ही कैंसर एक गंभीर बीमारी है और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवा कर इस गंभीर बीमारी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह और प्रो. पवन कुमार ने कहा की विभाग समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है जिससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास की भी बढ़ोतरी होती है। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी और प्रो. भावना मलिक ने किया । निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. किरण और प्रो. मोनिका ने निभाई
–प्रतियोगिता के परिणाम इस तरह रहे
प्रथम स्थान पर मानसी और आकाश बीएससी द्वितीय से द्वितीय स्थान पर आशीष बीएससी प्रथम वर्ष से तृतीय स्थान पर भावना और रितिका बीएससी द्वितीय वर्ष से रहे

Comments