‘विश्व हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय कविता पाठ’ प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुनीता एवं डॉ. निर्मला के संयुक्त निर्देशन में ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय कविता पाठ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 30 टीमों ने प्रतिभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने ‘हिन्दी है पहचान हमारी’ विषय पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में आर्य पी जी महाविद्यालय, पानीपत की खुशबू ने प्रथम, आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत के रिषभ ने तथा के. एल. मेहता दयानंद महाविद्यालय, फरीदाबाद की स्नेहा ने संयुक्त रूप से द्वितीय, दयानंद महाविद्यालय, हिसार की आरती ने तृतीय तथा आर्य कन्या महाविद्यालय, मोर माजरा की रीतिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज हिन्दी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। कला, वाणिज्य, सिनेमा कोई भी क्षेत्र हो वहां हिन्दी का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के क्षेत्र में आज रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हमारा महाविद्यालय हिंदी भाषा की इस महत्ता को समझते हुए तथा विद्यार्थियों में इस संबंध में रुचि जागृत करने के लिए लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता है। विजेता विद्यार्थियों को नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Comments