डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल उपकरणों की शक्ति संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
BOL PANIPAT : सीबीएसई के निर्देशानुसार स्कूल परिसर में मंगलवार दिनांक 21 फरवरी 2023 को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल उपकरणों की शक्ति संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के अंतर्गत पानीपत के लगभग आठ स्कूलों ने अतिथि रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज़ की। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सेमिनार के माध्यम से जागरूक करने आए संस्थापक रवि शिखा एवं सह-संस्थापक दीपशिखा का हार्दिक अभिनंदन किया। सर्वप्रथम दीपशिखा ने अपने अनुभव, ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से व्यक्तिगत संपत्ति का प्रबंधन किस प्रकार करना है, के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सर्वोत्तम ब्याज एकत्रित कर सकते है। उन्होंने अपने विचार-मंथन संगोष्ठी में विभिन्न वित्तीय योजनाओं संबंधित जानकारी प्रदान की जिससे हम अकस्मात आवश्यकता पूँजी एकत्रित एवं जमा कर सकते हैं। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने कार्यशाला के मुख्य संस्थापक श्री रवि शिखा एवं सुश्री दीप शिखा जी का हार्दिक धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से सभी को जागरुक किया। स्कूल परिसर में उपस्थित सभी अतिथि स्कूलों के अध्यापकगण ने अपने व्यक्तित्व विकास एवं वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्रदान करवाने हेतु प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड मौजूद रहें।

Comments