Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा में सांसद पंवार ने बांटे आयुष्मान कार्ड

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 21, 2022 Tags: , , , , ,

आज का दिन ऐतिहासिक दिन, एक अच्छी योजना का शुभारम्भ: कृष्ण पंवार

BOL PANIPAT , 21 नवंबर। समालखा के नागरिक अस्पताल में चिरायु हरियाणा योजना के तहत खण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।
कृष्णलाल पंवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में चिरायु हरियाणा योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार वार्षिक आय तक के गरीब लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना इलाज अच्छे अस्तपाल में करवा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा परिवार पहचान पत्र योजना लागू कर आमजन का सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटने से भी पीछा छूड़वा दिया है। परिवार पहचान पत्र से ही अब पात्र व्यक्ति को हर सरकारी योजना का लाभ घर बैठे मिल जाता है।
सांसद कृष्णलाल पंवार ने अपने सांसद कोष से समालखा के नागरिक अस्पताल को अल्ट्रासांउण्ड मशीन के लिए 5 लाख रूपये की राशि भी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आमजन की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं जनहित में ला रही है। इस अवसर पर एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार समालखा सुमनलता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments