Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने बड़े उत्साह के साथ 73वां संविधान दिवस मनाया.

By LALIT SHARMA , in Business , at November 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 नवम्बर, 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने दिनांक 26 नवंबर, 2022 को 73वाँ संविधान दिवस बड़े उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के नेतृत्व में टीम पीआरपीसी ने आज सुबह 11:00 बजे भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर पीआरपीसी के मुख्य-महाप्रबन्धकगण, महाप्रबन्धकगण, ओफिसर्स एसोशिएशन तथा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारीगण और पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टीम पीआरपीसी को संबोधित करते हुए डहरिया ने विश्व के सबसे विस्तृत एवं लिखित संविधान जिसे भारत का सर्वोच्च कानून माना जाता है की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान के महत्व, विशेषता एवं उपयोगिता को भी उल्लेखित किया। डहरिया ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। बाबा साहब भारत के सबसे प्रमुख समाज सुधारकों में से एक थे। उन्होंने हमारे संविधान में निहित नागरिक एवं मौलिक कर्तव्यों पर भी प्रकाश डालते हुए इनका ईमानदारी और सच्ची भावना से पालन करने का अनुरोध किया तथा दूसरों से भी इन कर्तव्यों की पालना करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा महान संविधान भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है और देश के सभी लोगों के पूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए एवं सम्मान करना चाहिए और हमारे विशेषकर संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों का अक्षरशः व निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें उनके अनमोल विचारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए ताकि हम सफलतापूर्वक आगे बढ़ते जाएं। सभी के सम्मिलित प्रयास से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Comments