कांग्रेस सदस्यता अभियान- धर्मपाल गुप्ता को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा ने जिम्मेवारी दी
BOL PANIPAT : 1 फरवरी 2022 कांग्रेस सदस्यता अभियान के कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए धर्मपाल गुप्ता को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा ने जिम्मेवारी दी है। इसके लिए उन्होंने कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नेताओ व कार्यकर्ताओ के सहयोग से इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे ओर निश्चित तौर पर सफल भी होंगे। रोहतक लोकसभा के अन्तर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें :‐ रोहतक , महम, कलानोर,किलोई , झज्जर , बहादुरगढ ,बेरी , कोसली , बादली शामिल हैं. धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि सदस्य्ता अभियान में वे अपना पूरा समय देंगे।

Comments