पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर ना काटें पेंशन धारक।अप्रैल माह की पेंशन 20 मई तक होगी वितरित।
BOL PANIPAT : 10 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली मार्च 2023 की बुढापा पेंशन सहित अन्य सभी पेंशन जोकि अप्रैल माह के दौरान वितरित की जानी थी और किन्हीं प्रशासनिक/तकनीकी कारणों से वितरित नही हो पाई थी उसके 20 मई तक वितरित होने की पूरी सम्भावना है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अनुरोध किया कि सभी पेंशनधारक बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना काटें।

Comments