Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त पेंशनरों द्वारा नवंबर -2026 में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाएं सभी आवश्यक प्रमाण  पत्र : हजारा सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्टूबर। जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खजाना कार्यालय पानीपत एवं अधीनस्थ उप खजाना कार्यालय बापौली, समालखा, मडलौडा एवं इसराना में हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त पेंशनरों द्वारा आगामी माह अर्थात नवंबर -2026 में ऑनलाइन माध्यम से जीवन जीवन प्रमाण पत्र, गैर विवाह प्रमाण पत्र एवं गैर-रोजगार प्रमाण पत्र जमा किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को ए-अक्षर, 3 नवम्बर को बी-अक्षर, 4 नवम्बर को सी व डी-अक्षर, 5 नवम्बर को ई व एफ-अक्षर, 6 नवम्बर को जी व एच-अक्षर, 7 से 9 नवम्बर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, 10 नवम्बर को आई व जे-अक्षर, 11 नवम्बर को के व एल-अक्षर, 12 नवम्बर को एम व एन-अक्षर, 13 नवम्बर को ओ, पी व क्यू-अक्षर, 14 व 15 नवम्बर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, 16 व 17 नवम्बर को आर-अक्षर, 18 व 19 नवम्बर को एस-अक्षर तथा 20 नवम्बर को टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई व जेड-अक्षर के पेंशनर अपना जीवन जीवन प्रमाण पत्र, गैर विवाह प्रमाण पत्र एवं गैर-रोजगार प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पेंशनरों को अनिवार्य रूप से इंग्लिश वर्णमाला के अनुसार अपने नाम के प्रथम अक्षर के हिसाब से ही कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र, गैर विवाह प्रमाण पत्र एवं गैर-रोजगार प्रमाण पत्र जमा करने के लिए हाजिर होना है। जो पेंशनर इंग्लिश वर्णमाला के अनुसार जारी शेड्यूल के हिसाब से नहीं आएगा तो उसके जीवन प्रमाण पत्र, गैर – विवाह प्रमाण पत्र एवं गैर-रोजगार प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर सुनिश्चित करें कि इंग्लिश वर्णमाला के अनुसार जारी शेड्यूल में दर्शाई गई निर्धारित तिथि पर ही प्रमाण पत्र जमा करने हेतु कोषालय में हाजिर हो। उन्होंने बताया कि ये सभी जानकारी हरियाणा के ई-पेंशन पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

हजारा सिंह ने कहा कि सभी पेंशनरों को अनिवार्य रूप से अपने साथ पेंशन बुक, आधार कार्ड, मोबाईल फोन (ओटीपी हेतु) एवं बैंक पासबुक लेकर इस कार्यालय में प्रमाण पत्र जमा करने के लिए हाजिर होना है। सभी पारिवारिक पेंशनरों को अनिवार्य रूप से कोषालय में अपना गैर – विवाह प्रमाण पत्र जमा करने के लिए हाजिर होना है। उन्होंने बताया कि पेंशनर घर बैठे (स्तिथि जब पेंशनर शारीरिक रूप से अक्षम हो) भी ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र मोबाईल एप, इंडिया पोस्ट ऑफिस, नजदीकी सीएससी सेंटर की सहायता से जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पेन्शनर शैय्ïयाग्रस्त है तो सक्षम चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल प्रमाण पत्र कोषालय में जमा करें ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके।

जिला खजाना अधिाकारी हजारा सिंह ने सभी पेन्शनर से अपील की कि सभी पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से पहले अपना आधार बायोमेट्रिक डाटा आधार सेंटर पर जाकर अपडेट करवा लें ताकि ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय आधार बायोमेट्रिक डाटा का तुरंत मिलान हो सके।

Comments


Leave a Reply