Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि . एक-एक वोट का होता बड़ा महत्व : जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 11, 2024 Tags: , , , , ,

-मतदाताओं को आगामी 25 मई को लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए

-युवाओं को समझना होगा , लोकतंत्र में भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है।

BOL PANIPAT , 11 मई, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा है कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है। एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। सभी मतदाताओं को आगामी 25 मई को लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान करना उनका अधिकार है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। यह बात युवाओं को समझनी होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।
उन्होंने युवाओं काआह्वान करते हुए कहा कि अगर वे अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Comments