प्रदेश के कोने-कोने से महाकुंभ में आएंगे लोग : अमरजीत
BOL PANIPAT । सीएम सिटी करनाल में 11 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले भगवान परशुराम महाकुंभ को लेकर ब्राह्मण समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों में उत्साह बना हुआ है। 36 बिरादरी के लोग महाकुंभ में आएंगे। सीएम मनोहर लाल इस महाकुंभ में समाज हित में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। महाकुंभ कमेटी के सदस्य अमरजीत ने जिलाभर में कई जगह मीटिंग कर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पानीपत से ज्यादा से ज्यादा लोगों को महाकुंभ में लेकर जाएंगे। राज्य स्तरीय महाकुंभ इतिहास रचेगा। प्रदेश के कोने-कोने से 36 बिरादरी के लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे। युवाओं में महाकुंभ को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सोनू सरपंच आसन कला, सुनील सरपंच बापरा, सतबीर सिंह, राजेश शर्मा सिवाह व दीपक शर्मा सोदापुर मौजूद रहे।

Comments