श्री सिद्ध शिव मन्दिर में खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली गई।
BOL PANIPAT : श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनि धाम में हारे का सहारा श्री खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना से पूर्व विशाल भव्य शोभायात्रा निकाल कर चुलकाना धाम पहुँचे। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने जगह जगह प्रसाद के स्टाल भी लगाए।
वार्ड 1 स्थित जनकपुरी घेर अराईयां में श्री सिद्ध शिव मन्दिर में शनिवार को भव्य खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मूर्ति पूजा के विधिवत पूजन के बाद श्याम प्रेमी महिलाएं, बच्चे व युवा डीजे की धुन पर श्री श्याम ध्वजा हाथ मंे लेकर नाच रहे थे। शोभायात्रा बस स्टैण्ड जी.टी. रोड से होते हुए समालखा स्थित चुलकाना धाम पहुँची, चुलकाना धाम में खाटू श्याम जी की मूर्ति की आंखों की पट्टी खोलकर वहां स्थित खाटू श्याम जी की मूर्ति के सामने दृष्टिपात करवाकर शक्ति का संचार करवाया गया। इस मौके पर श्रद्धालु जय श्री श्याम जी के जयघोषों से सारा वातावरण गुंजा दिया।
शोभायात्रा चुलकाना धाम से एस.डी. कॉलेज रोड, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, मेन बाजार, सालारगंज गेट बाजार, पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी होते हुए शिव मन्दिर में पहुँची। यहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात मन्दिर सभा के प्रधान संजीव गुगलानी, उपप्रधान सोनू भगत, रोहित ग्रोवर, राजकुमार हंस, सुरेश जैन, अमित खरदूस समेत विधिवत पूजन करके खाटू श्याम जी की मूर्ति की स्थापना की। मंदिर सभा के पुजारी आकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न करवाया। इस दौरान खाटू श्याम जी का भव्य श्रंृगार भी किया गया। अंत में सत्संग के साथ अटूट लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर वेद बरेजा, सोनू वधवा, चरणजीत वधवा, दीपक वधवा, रिम्पी मुंजाल, सुनीता मुंजाल, सुनीता गुगलानी, राधा शर्मा, ज्योति शर्मा, सुमन शर्मा, मास्टर शिव कुमार, रोहित ग्रोवर, सिद्धि वधवा, सुरेन्द्र सैनी, हर्ष मुंजाल, पवन मुंजाल, हरीश कालड़ा, सुभाष मैहता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments