Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


कीटनाशक विक्रेताओं को करना होगा 3 महीने का ऑनलाइन  व ऑफलाइन डिप्लोमा: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 17, 2023 Tags: , , , , , ,

31 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

BOL PANIPAT , 17 जुलाई। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कीटनाशक विक्रेता अब ऑनलाइन डिप्लोमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करना होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अथक प्रयास को ध्यान में रखते हुए राजकीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान,  हैदराबाद द्वारा जिले के सभी कीटनाशक विक्रेताओं को ऑनलाइन डिप्लोमा करने की अनुमति दी है। संस्थान ने ं अपनी हिदायतों व शर्तों में संशोधन करते हुए सभी लाइसेंस धारकों को यह अंतिम मौका दिया है ताकि वे सभी डीलर जिन्होंने अभी तक डिप्लोमा नहीं किया हुआ है वे इस अवसर का लाभ लें ताकि उन्हें अपने व्यवसाय में किसी प्रकार का बाधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि जिन कीटनाशक दवाई के डीलरों के पास 1 फरवरी 2017 के अंतर्गत वांछित योग्यता नहीं हैं वो डीलर 31 दिसंबर 2023 तक एनपीएचएम, हैदराबाद की साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएनआईपीएचएमपीईएसटीआईसीआईडीईडीईएएलईआरसीओयूआरएसईडॉटकोम पर पंजीकरण कराकर 3 महीने की अवधि का ऑनलाइन व ऑफलाइन डिप्लोमा  कर सकते है। जिसके लिए उनको 5900 रुपए जीएसटी सहित फीस का भुगतान करना पड़ेगा जोकि पहले 7500 रुपए थी। कीटनाशक नियम 2023 के अनुसार सभी डीलरों को 31 दिसंबर 2023 तक वांछित योग्यता अनिवार्य कर दी गई है। इस मामले में और जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मे सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments